![]() |
दुनिया के चांद तारे मां बाप हैं हमारे |
Duniya Ke Chand Tare Maa Baap Hain Hamare Lyrics in Hindi
दुनिया के चांद तारे मां बाप हैं हमारे
और जान से भी प्यारे मां बाप हैं हमारे।
आगोश में मुयस्सर जिन्की हो लज्जते जन्नत
फिरदौस के नज़ारे माँ बाप हैं हमारे।
डूबेगी कैसे कश्ती अपनी भला भंवर में
मंजधार में सहारे मां बाप हैं हमारे।
इनकी दुआ से बरसे रहमत की खूब बारिश
बहरे करम के धारे मां बाप हैं हमारे।
खुद रह के भुखे प्यासे देते रहे निवाला
क्या जिंदगी गुज़ारे मां बाप हैं हमारे।
एक मुर्तजा की खातिर है बरगाहे रब में
दस्ते तलब पंसारे मां बाप हैं हमारे।
Shayar: Raza Gulam Murtaza Qadri (Jharkhand)
Naatkhwan: Mushahid Raza Wahidi
Post a Comment